Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

मुठभेड़ में गोवध के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

1 min read
मुठभेड़ में गोवध के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद
Spread the love

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत इलाके में विसुही नदी के कछार में हुये गोवध प्रकरण में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक को पैर में गोली लगी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पूर्व बीकापुर कोतवाली और हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित नदी के कछार क्षेत्र में गौ हत्या की वारदात हुई थी।हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और फिर बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी।
सीओ बीकापुर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश में जुटी कोतवाली पुलिस की माता प्रसाद इण्टर कालेज विट्ठलपुर चन्दौली निधियावा से आधा किमी पहले आरोपियों से मुठभेड हुई है। जिसके बाद गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित मो मुस्तफा उर्फ चाँद बाबू निवासी ग्राम माझाँ सोनौरा थाना हैदरगंज और मो जमील निवासी बरावं थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड में मो मुस्तफा उर्फ चाद बाबू के दाहिने पैर मे गोली लगी है, जिसको सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न मामलों के आठ तथा मो0 जमील के खिलाफ तीन मामले दर्ज मिले हैं ।

मोहम्माद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *