Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सुंदर समदा झील पर शिकारियों ने लगाया ग्रहण!, प्रवासी पक्षियों का कर रहे शिकारी, हो रहे मालामाल, अधिकारी मस्त!

1 min read
सुंदर समदा झील पर शिकारियों ने लगाया ग्रहण!, प्रवासी पक्षियों का कर रहे शिकारी, हो रहे मालामाल, अधिकारी मस्त!
Spread the love

अयोध्या। पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित की जा रही समदा पक्षी विहार योजना में बनाए गए टीले, बांध, और कराया गया वृक्षारोपण अब सैलानी प्रवासी पक्षियों को रास आने लगा है। अनुकूल वातावरण पाने वाले दर्जन भर प्रजाति के पक्षियों से आज समदा गुलजार हो रही है। इनकी बढ़ती संख्या से शासन प्रशासन बेखबर है, इन्हें निवाला बनवा कर कमाई करने वाले शिकारियों की बन आई है। रोजाना पक्षियों का शिकार किया जा रहा है। जिसे लेकर उपजिलाअधिकारी व विकास प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के बीच कुछ शिकारियों के हाथो में मृत प्रवासी पक्षी देख लोगों की चिंता बढ़ गई। झील में बाहर से आने वाले छोटे बड़े कई प्रजाति के रंग बिरंगे पक्षी पूरी झील में फैले दिखाई दिए। पक्षियों के जानकार और झील निर्माण से जुड़े रहे मोइया कपूर गांव के संजीव सिंह कहते हैं पहली बार झील में लालसर, शीखपर, सुर्खाब, सेलही, टिकुई, जल मुराग, सावन, नेट्टा आदि प्रजाति के पक्षी दिखाई पड़ रहे है।
शिकारियों के विरुद्ध अधिवक्ता मोहम्मद मुकीम ने उप जिला अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई तो मामला विकास प्राधिकरण का बताया गया। इस बाबत प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। पूराकलंदर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

मोहम्माद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *