Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

मशहूर सर्जन डॉक्टर शाहब उस्मानी ने नाक कान गला व मुख के कैंसर से पीड़ित मरीज़ो के इलाज के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया.

1 min read
मशहूर सर्जन डॉक्टर शाहब उस्मानी ने नाक कान गला व मुख के कैंसर से पीड़ित मरीज़ो के इलाज के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया.
Spread the love

अयोध्या के सहादतगंज बाईपास स्थित देव मोटरर्स के पास नाक, कान, गला व मुख के सुपर स्पेस्लिस्ट सर्जन डॉक्टर शाहब उस्मानी के नेतृत्व मे उनकी क्लीनिक पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए मरीजों का इन्दोईस्कॉपी से निशुल्क जांच कर उचित परामर्श देकर दवा वितरण की गई. स्कैन का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का लाभ लिया. मशहूर सर्जन डॉo शाहब उस्मानी ने बताया कि वर्ल्ड कैंसर डे 2 फरवरी को था उसके उपलक्ष्य मे ये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया. जिससे अयोध्या कि जनता को इसका लाभ मिल सके और उनकी समस्या का समाधान हो सके. और जो कैंसर से पीड़ित लोग है जैसा कि गुटखा तम्बाकू वाला कैंसर बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है. उसके लिए लोगो को जागरूक करने का मेरा प्रयास कि लोग जागरूक हो सके. और जो कैंसर से पीड़ित मरीज़ है उनको जल्द से जल्द इलाज तक पहुंचना ये हमारा मकसद है. क्युकी ज्यादातर लोग इधर उधर घूमते रहते है और बीमारी से पीड़ित रहते है. और उनका सही इलाज नहीं हो पाता है. हमारा प्रयास है ऐसे नौजवानों को जल्द से जल्द उपचार हो जाना जिससे वह स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच हंसी खुशी से रह सके. इस कैंप में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक लगभग सैकड़ो मरीज़ देखे गए. इस कैंप में तीन डॉक्टर है और सुनने की जांच वाले ऑडियो लार्जेस्ट भी है जो सुनने कि समस्या से परेशान मरीज़ों कि जांच कर रहे हैं. इस कैंप में दूरबीन विधि एंडोस्कोपी द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की जा रही है.जिससे कैंसर के मरीजो का बेहतर इलाज हो सके. इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर इकबाल, रूमी खान आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

मोहम्माद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *