Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

कंबल वितरण के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, मची छीना झपटी

1 min read
कंबल वितरण के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, मची छीना झपटी
Spread the love

अयोध्या। ठंड लगभग बीत जाने के बाद नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम अव्यवस्था का शिकार हो गया। वितरण कार्यक्रम में कंबल लूट जैसी स्थिति बन गई और जमकर कंबलों की छीना झपटी हुई। सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से एक घंटे तक वितरण स्थल पर अफरा-तफरी मची रही।
सोमवार को दोपहर बाद प्राथमिक विद्यालय साल्हेपुर निमैचा परिसर में चार वार्डो से जुड़े गांव खर्गी पुरवा, सोहावल, खेमकरनपुर शेखअलउद्दीनपुर निमैचा के लोगों को कंबल वितरण के लिए बुलाया गया था। सभासद आशीष श्रीवास्तव ने बताया वितरण के लिए पर्ची व्यवस्था बनाई गई थी। करीब 600 कंबल बांटना था लेकिन भीड़ में अन्य वार्डों के लोग भी आ धमके तो स्थिति बिगड़ गई।
सभी सभासद अपने- अपने वार्डो के लोगों को लेकर प्राथमिकता देने लगे। इस दौरान वितरण करने वालों पर भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जाता है कि लाभार्थियों ने लूट मचा दिया जो जितना छीन पाया लेकर चलता बना। मची लूट में किसी के हाथ कई कंबल आए तो कई को खाली हाथ घर वापस जाना पड़ा।
ईओ सचिन कुमार ने बताया चार वार्ड से जुड़े गरीब लोगों को कंबल दिया था। उन्होंने बताया वितरण की शुरुवात कर करके चला आया हूं। वहां मौजूद वार्ड के सभासद व्यवस्था न सम्हाल पाए होंगे। गड़बड़ी की कोई आशंका नही थी इस लिए पुलिस को नही बुलाया गया था।बताया अब तक 15 में से 10 वार्ड के लोगो को कंबल वितरण हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *