Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

किसानों ने मिल कर्मचारियों पर लगाया आरोप

1 min read
किसानों ने मिल कर्मचारियों पर लगाया आरोप
Spread the love

अपने चहेतों के गन्ना की तौल एक नम्बर कांटा से कराने का किया विरोध

अयोध्या। रौजागांव चीनी मिल के कर्मचारिओं पर क्षेत्र के किसानो ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिल के कर्मचारी सीधे साधे किसानो के गन्ने की तौल के लिए कई घंटो तक करवाते है लम्बा इन्तिज़ार।अपने चहेते व रसूखदार किसानो का गन्ना एक नंबर कांटा से करा रहे हैं तौल।मिल कर्मचारियों के इस दुर्भावपूर्ण रवैये से क्षेत्रीय किसानो के कड़ा विरोध के बाद भी मिल के कर्मचारी अपनी दबंगई के चलते मनमानी पर ही उतारू है।क्षेत्र के ग्राम पस्ता माफ़ी के किसान विकास सिंह व अवधेश कुमार ने बताया कि जब भी मेरा गन्ना तौल के लिए आया है तब हम ने देखा है कि एक नंबर कांटा से मिल के कर्मचारी अपने चहेते किसान का गन्ना तौल करने मे लग जाते है जिससे सीधे साढ़े किसानों को कई घंटो तक जाम मे खड़े होना पड़ता है।यही शिकायत ग्राम कुर्मीयान हरौरा के किसान सुरेंदर वर्मा, सरोज कुमार वर्मा,वीरू वर्मा व पस्ता माफ़ी के किसान राजेंदर वर्मा,राम गोपाल गौतम आदि किसानों ने भी मिल कर्मचारियों की दबंगई की यही दास्तान को बयान किया।जबकि ग्राम पस्ता माफ़ी के किसान विकास सिंह ने बताया कि हमने एक नंबर कांटा पर गन्ना तौल करने का कई बार विरोध भी किया पर मिल के कर्मचारी हम को डरा धमका कर चुप करा देते थे और कहते थे ज्यादा विरोध करोगे तो कई धाराओं मे फर्जी मुक़दमे मे फसा देंगे यह धमकी सुनकर किसान विरोध करने से डरने लगता है।विकास सिंह चीनी उद्योग एंव गन्ना विकास विभाग को ऑनलाइन शिकायत कर मिल कर्मचारियों द्दारा अपने चहेतों का एक नम्बर कांटा से कराया जा गन्ना तौल को तत्काल बंद कराने और सभी किसानों के गन्ना की तौल एक समान कराने की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *