Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सभी परिषदीय विद्यालयों 40 मिनट की क्लास, 30 मिनट का लंच! लागू हुई नई समय सारणी

1 min read
सभी परिषदीय विद्यालयों 40 मिनट की क्लास, 30 मिनट का लंच! लागू हुई नई समय सारणी
Spread the love

अयोध्या । निजी स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रत्येक कक्षा की पढ़ाई 40 मिनट की होगी। साथ ही 30 मिनट का लंच होगा। यह समय सारिणी सभी परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है।
विद्यालयों में आठ विषयों की कक्षाएं हाेंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में नियमानुसार पढ़ाई करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 1792 परिषदीय विद्यालय हैं और उनमें दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
अब यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए नया टाइम टेबल बनाया है। समय में बांटकर सभी विषयों की रोजाना पढ़ाई होगी। प्रत्येक कक्षा में विषय की पढ़ाई 40 मिनट की होगी। शुरुआत में जब नौनिहाल विद्यालय पहुंचेगे तो 15 मिनट में प्रार्थना सभा होगी। प्रधानाध्यापक को पूरे सप्ताह की समय सारिणी बनानी होगी।
समय सारिणी विद्यालय के बाहर बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। यह समय सारिणी सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वहीं, शासन स्तर से सभी विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को इस पर अमल करते तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी इसे लागू करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *