Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सार्वजनिक रास्ते पर स्टे आर्डर के बाद भी हो रहा है निर्माण कार्य

1 min read
सार्वजनिक रास्ते पर स्टे आर्डर के बाद भी हो रहा है निर्माण कार्य
Spread the love

रूदौली(अयोध्या)।पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग स्टे आर्डर के बाद भी सार्वजनिक रास्ते को बंद करने पर आमादा,यह मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जैनाबाद पोस्ट सिठौली का है।उक्त सार्वजनिक रास्ते को बंद कर रहे दबंगो के विरुद्ध गांव निवासी दिलीप कुमार वर्मा ने एसएसपी ,डीएमI को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर गांव जैनाबाद पोस्ट सिठौली निवासी यमुना प्रसाद पर ग्राम पंचायत सिठौली में सार्वजनिक रास्ते के लिए ढाई मीटर छूटे सार्वजनिक रास्ते को स्टेऑर्डर के बावजूद जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है।।दिलीप कुमार वर्मा ने ने बताया कि इस गांव के लिए छुटी सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर निर्माण को रोकने के लिए एसडीएम की कोर्ट में 133 सीआरपीसी का मुकदमा चल रहा है जो दिलीप कुमार वर्मा बनाम यमुना प्रसाद एसडीएम कोर्ट पर विचाराधीन है।
जिसमें नवम्बर 2021 को न्यायालय द्दारा स्थगन आदेश पारित हुआ है कि मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए उस जगह पर कोई निर्माण न होने पाए। लेकिन इन दबंगो द्दारा रास्ते की भूमि पर निर्माण कार्य तेजी से सभी भी चल रहा है। दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि यमुना प्रसाद द्दारा अपनी दबंगई के बल पर स्टे की सार्वजनिक भूमि पर जबरन निर्माण कार्य अभी भी किया जा रहा है।

शिव शंकर वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *