Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

नाबालिक प्रेमी ने की थी शिक्षिका की हत्या

1 min read
नाबालिक प्रेमी ने की थी शिक्षिका की हत्या
Spread the love

अयोध्या- अयोध्या पुलिस ने 1 जून को हुए बहु प्रतीक्षित शिक्षिका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या किया था। आरोपी ने मामले से ध्यान भटकाने के लिए इसे लूट का शक्ल दिया था। अयोध्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए सामान बरामद किए हैं।वही अयोध्या डीआईजी एके सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया है। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीआईजी एके सिंह ने कहा कि नाबालिग प्रेमी ने शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या किया था। नाबालिग ने शिक्षिका की हत्या प्रेम प्रसंग को तोड़ने के लिए किया था। पुलिस के मुताबिक शिक्षिका संबंध बनाए रखने के लिए नाबालिग प्रेमी पर दबाव डाल रही थी।नाबालिग प्रेमी बदनामी के डर से बचने के लिए इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक शिक्षिका के पति और माता के बाजार जाने के बाद वह घर में घुसकर नुकीली दार राड से शिक्षिका की हत्या किया था। नाबालिग ने हत्या से ध्यान भटकाने के लिए इसे लूट का शक्ल दिया था। हत्या के बाद नाबालिग आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी, व अन्य सामान की चोरी की थी। नाबालिग के पास से सारा सामान बरामद कर लिया है।दरसअल कोतवाली अयोध्या के श्री राम पुरम कॉलोनी में 1 जून को दिनदहाड़े घर में घुसकर नाबालिग ने शिक्षिका सुप्रिया की हत्या की थी। पुलिस का दावा है कि नाबालिग प्रेमी के टीशर्ट के माध्यम से हत्या का खुलासा किया गया।आरोपी और शिक्षिका के मध्य 2 साल से संबंध था।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *