Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

मृतक युवक के परिजनों ने किया रोड जाम

1 min read
मृतक युवक के परिजनों ने किया रोड जाम
Spread the love

मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या के आश्वासन के बाद जाम खुला

अयोध्या-अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका पाए जाने के मामले में गुरुवार को गांव के लोग आक्रोशित हो उठे।वही आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ दर्शननगर रसूलाबाद मार्ग पर समाहा चौराहे पर शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।आक्रोशित लोगों ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के साथ शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या डा राजेश तिवारी के आश्वासन के बाद जाम खुला।बता दें कि बुधवार को बैसिंह गांव के रहने वाले युवक सूरज साहू पुत्र देवनारायन का शव पेड़ से लटकता मिला था। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट और पिता की तहरीर पर गांव के सोनिया यादव और गबड्ड यादव के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी को लेकर बुधवार से परिजन हत्या की रिपोर्ट और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े थे। गुरुवार सुबह इस घटना को लेकर पूरा गांव एकजुट हो गया और समाहा चौराहे पर शव रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या और थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद किसी तरह जाम खुला। सीओ ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *