Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अरसे बाद एक बार फिर से एक नए अंदाज में कांग्रेस पार्टी दिखाई दे रही है

1 min read
अरसे बाद एक बार फिर से एक नए अंदाज में कांग्रेस पार्टी दिखाई दे रही है
Spread the love

राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रही है

अयोध्या-अरसे बाद एक बार फिर से एक नए अंदाज में कांग्रेस पार्टी दिखाई दे रही है। क्योंकि राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रही है। जो गुरुवार को भारत जोड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी लेकर अयोध्या पहुंचे।यहां अयोध्या जनपद के बीकापुर में भारत जोड़ यात्रा का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि अयोध्या जनपद में लगभग 25 किमी की यात्रा कर लोगों को जागरूक करेंगे।और देश बड़ी मेहनत से आजाद हुआ था।बहुत कुर्बानियों के बाद यह आजादी मिली है। सरकार देश को टुकड़ों टुकड़ों में बेचने काम कर रही है इसे रोकना होगा।वही अखिलेश यादव शिवपाल यादव के मिलन पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि चाचा भतीजे भाई भाई बाप बेटे अलग भी होते हैं एक भी होते हैं यह एक सामाजिक प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है। प्रदेश में भाजपा के सामने विपक्ष के रूप में केवल कांग्रेस है। कांग्रेस ने यह तय किया है आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा को घुटनों पर टिकवाने का काम करेगी।बता दे कि अयोध्या कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से लवरेज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बीकापुर से निकलकर भदरसा, भरतकुंड, डाबासेमर ,नाका चुंगी, फतेहगंज होते हुए देवकाली पर समाप्त हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *