Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

ससुराल में अनबन पर मायके के लिए निकली महिला ने लगाई नदी में छलांग

1 min read
ससुराल में अनबन पर मायके के लिए निकली महिला ने लगाई नदी में छलांग
Spread the love

अयोध्या। ससुराल वालों से नाराज होकर अपने मायके के लिए निकली विवाहिता ने दो बच्चों को ननिहाल भेजने के बाद ढेमवा पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ नदी में कूदी महिला की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी है। बताया जाता है कि नदी का पानी ठंडा होने के कारण रेस्क्यू में गोताखोरों को दिक्कत आ रही है।
रौनाही थाना के गांव पूरे उमराव निवासी हसनैन की पुत्री हिना की शादी दरियाबाद बाराबंकी में हुई है। उसके एक लड़की और दो लड़के हैं। बताया गया कि महिला की ससुराल वालों से कुछ अनबन हुई तो नाराज होकर सोमवार की शाम दोनों लड़कों को लेकर रौनाही स्थित अपने मायके चली आयी।
दोनों बच्चों को ननिहाल भेज कर वह सरयू नदी के ढेमवा पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से डूबी महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके दोनों बच्चे ननिहाल में सुरक्षित हैं।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *