Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री बच्चू भाऊ कडू पहुंचे अयोध्या।

1 min read
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री बच्चू भाऊ कडू पहुंचे अयोध्या।
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या पहुँचे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री व किसान नेता बच्चू भाऊ कडू ने राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के सैकड़ो कार्यकताओं के साथ लता मंगेशकर चौक से पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा श्रीराम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी पहुंची। जहां सभी समर्थको नें दर्शन पूजन किया।वही पत्रकारों पर ईडी की जांच कराई जाने को लेकर मंत्री ने कहा जिस तरह से सरकार ईडी की जांच करा रही है। यह बहुत गलत है। नही होना चाहिए। यह लोकशाही नही है। इस तरह से तो मुगल शाही होगा। भगवान राम का नाम लेना मुगल जैसे राज्य करना सही नही है।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होनें कहा कि मंदिर तो बन रहा है लेकिन लोगों का दिल नही जीत पाए है। रामराज्य से दिल जीत पाएगें। मंदिर तो भक्ति के लिए है। जिन लोगों के घर दुकान टूटी है उन्हें भी अच्छी तरफ से संभाला जाए।वे बेसहारा न हो जाए। ये देखा जाए। कुछ पूजीं पति ही खुश रहें यह रामराज्य नही होगा। वे कुबेर टीला जाना चाहते थे जहां 1857 के क्रांति के नायकों को फांसी दी गई थी। परन्तु यह स्थान किसी को पता नही है। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। किसान बड़ी मेहनत से अनाज उगाता है। वह यह नही जानता कि इसे कौन खाएगा। किस भाव बिकेगा। इसी को लेकर भगवान श्री राम को गन्ना व सोयाबीन प्रसाद के रूप में सर्मपित किया गया है।
देश में 65 प्रतिशत किसान है लेकिन बजट में उनकी भागीदारी 10 प्रतिशत है। जबकि कर्मचारी 10 प्रतिशत है और उनकी भागीदारी 60 प्रतिशत है। किसानों को अपनी फसलों में 15 प्रतिशत मुनाफा मिलना चाहिए। एमएसपी निकालने में मुनाफा जैसा कोई शब्द नही है। बगैर मुनाफा किसान कैसे जिंदा रहेगा। मोदी जी ने कहा कि किसानों का आय दुगनी होगी। कहां डबल हुई। मोदी जी आए थे तो धान की एमएसपी 1600 थी। आज कितनी 1900 है। किसान कानून आने से हालत और खराब हो जाती। 75 सालों में किसानों व मजदूरों के हाथ कुछ नही लगा। विधायकों के बगंले बन गए। लेकिन जिसने वोट दिया उसके बंगले कहां है। रामराज्य में किसी को दुख नही होता है। किसी का दुख मेरा दुख हो यह नही है। यही दुख की बात है।इस दौरान राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी, प्रदीप कुमार अवस्थी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *