Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

5 अगस्त को भगवान राम के सखा महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह को भव्यता के साथ बनाए जाने को लेकर तैयार की जा रही कार्यक्रम की रूपरेखा

1 min read
5 अगस्त को भगवान राम के सखा महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह को भव्यता के साथ बनाए जाने को लेकर तैयार की जा रही कार्यक्रम की रूपरेखा
Spread the love

अयोध्या।धार्मिक नगरी अयोध्या में भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं इसी के साथ इस बार 5 अगस्त को भगवान राम के सखा महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह को भव्यता के साथ बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है..भगवान राम के साथ निषाद राज की भव्य झांकियां निकाली जाएगी।और इसके साथ 21 निषाद समाज की गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी।जिसको लेकर रविवार को निषाद समाज जयंती के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद व संरक्षक डॉक्टर नानक शरण, महामंत्री मोतीलाल निषाद, जिलाध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार निषाद औऱ जिले से आए तमाम सदस्यों के बीच कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देने के लिए बैठक कर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।वही संगठन के अध्यक्ष औऱ संरक्षक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा निषाद राज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।क्योकि इस बार प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं. इसको लेकर हम सभी में काफी उत्साह है और भगवान राम की झांकियां के साथ महाराजा निषाद राज जी की झांकियां नियावा से निकलकर चौक, गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि गरीब निषाद समाज की 21 कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी.इस बार पूरे जिले भर के लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *