Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

रूदौली तहसील में तैनात लेखपाल शिव कुमार पांडेय दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

1 min read
रूदौली तहसील में तैनात लेखपाल शिव कुमार पांडेय  दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Spread the love

अयोध्या। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मंगलवार को रुदौली तहसील में तैनात लेखपाल शिव कुमार पांडेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल के खिलाफ विजलेंस थाना अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
आरोप है कि लेखपाल शिवकुमार पांडेय ने रेहरा बड़ागावं निवासी नीलाम्बर यादव से जमीन की पैमाइश को लेकर 10 हजार रुपया सुविधा शुल्क की मांग की थी। जिसके बाद नीलांबर ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी। मंगलवार को जब पीड़ित लेखपाल के बुलावे पर पहुंचा। लेखपाल तहसील मोड़ के एक होटल पर चाय पी रहे थे। निलंबर ने लेखपाल को पास के सेंट्रल बैंक के एटीएम के पास बुलाया और पैमाइश के लिए 10 हजार रुपए लेखपाल को दिया। उसी समय पहले से ही पास खड़े विजलेंस टीम ने लेखपाल दबोच लिया। रुपए भी बरामद हुए।
लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने वाली विजिलेंस की ट्रैप टीम टीम में शामिल निरीक्षक विद्या शंकर पांडेय, ध्रुव चद मौर्या, राम पाल सिंह, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र, विनोद, अरविंद पांडेय रहे।प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विजलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले मिल्कीपुर तहसील में दो लेखपाल घूस लेते पकड़े जा चुके हैं। रुदौली तहसील में भी यह दूसरी गिरफ्तारी है।

मोहम्माद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *