Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अयोध्या में 1989 का इतिहास दोहराएगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – गिरीश शर्मा

1 min read
अयोध्या में 1989 का इतिहास दोहराएगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – गिरीश शर्मा
Spread the love

अयोध्या। जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है अयोध्या में भी राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं।आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सेन उत्तर प्रदेश के प्रभारी वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। बीजेपी ने 2014 और 2019 के चुनाव में जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता के विभिन्न समस्याओं को लेकर के हमेशा आवाज उठाती रही है। सन 1989 की तरीके से अयोध्या में एक बार फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार लोकसभा के चुनाव में विजई होंगे और भारतीय जनता पार्टी को जनता आईना दिखाएगी।इस मौके पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अरविंद सेन जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी सूर्यकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *