Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

जिंदगी तो बेवफा है.. एक न हो पाए तो अगले जन्म में मिलने की चाह में दुनिया ही छोड़ दी

1 min read
जिंदगी तो बेवफा है.. एक न हो पाए तो अगले जन्म में मिलने की चाह में दुनिया ही छोड़ दी
Spread the love

यूपी : शादी की जिद पर अड़े हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी वर्षों से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी प्रेमी युगल के स्वजन को भी थी। रुपेश और सोनम की आयु 20 वर्ष से कम ही थी।

रिश्तेदारी में रह रही थी सोनम….

लोक लाज के कारण पिता ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर पुत्री को अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया था। पिछले कई माह से वह वहीं रह थी। स्वजन उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे। उधर, लड़के के पिता ने उसके लिए वधू की तलाश कर ली थी। युवक का रिश्ता तक तय हो गया था। शादी के लिए तारीख तय होनी थी। लड़के की शादी की जानकारी युवती को हो चुकी थी। मगर, दोनों प्रेमी-युगल किसी और से शादी नहीं करना चाहता थे।

बाजार में हुई थी मुलाकात, खरीदा था जहर…

लड़की के पिता ने बेटी को गेंहू की फसल की कटाई के लिए कुछ दिन पहले रिश्तेदारी से घर बुला लिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर दोनों की कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद युवक ने युवती को पिलखुवा स्थित एक बाजार में बुलाया। जहां दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने प्यार की कसमें खाई और एक साथ जीने न सही मरने का फैसला किया। बाजार स्थित एक दुकान से उन्होंने जहरीला पदार्थ खरीदा था। फिर इसे खा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *