Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

नशेड़ी युवक ने अपने हाथों से उजड़ा अपना ही परिवार

1 min read
नशेड़ी युवक ने अपने हाथों से उजड़ा अपना ही परिवार
Spread the love

मां को गोली से उड़ाया.. पत्नि के सिर मे हथोड़ा मारकर जा ली.. फिर 3 बच्चो को छत से फेंका..5 क़त्ल के बाद सनकी ने किया सुसाइड

यूपी : सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने देर रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। 
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।  

संपन्न था परिवार…

पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *