Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

15 मई व 18 मई को अखिलेश यादव रहेंगे अयोध्या दौरे पर

1 min read
15 मई व 18 मई को अखिलेश यादव रहेंगे अयोध्या दौरे पर
Spread the love

अयोध्या -15 मई व 18 मई को अखिलेश यादव अयोध्या दौरे पर रहेंगे। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।15 मई को मवई के दुल्लापुर मैदान में और 18 मई को इनायतनगर के चौराहा नंबर पांच पर इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में जनसभा करेंगे।वही प्रेसवार्ता के दौरान अवधेश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र की महान जनता और देश की महान जनता को अखिलेश यादव संबोधित करेंगे कि जब हमारी सरकार बनेगी तो इस देश के किसानों के लिए नौजवानों के लिए दलितों के लिए पिछड़ी जाति के लिए अल्पसंख्यकों के लिए समाज के हर वर्गों के लिए इंडिया गवर्नमेंट बनने पर हमारी क्या-क्या योजनाएं हैं यह बताने के लिए 15 मई व 18 मई को अखिलेश यादव फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में होंगे,यह चुनाव देश को बचाने का चुनाव है,यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का है, यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है, हमारी सरकार बनेगी तो हम जातीय जनगणना कराएंगे, जातीय जनगणना होने के बाद उन तमाम लोगों को जिसको आजादी के बाद पूरा सम्मान नहीं मिला था अधिकार नहीं मिला था इंडिया गठबंधन की सरकार में जातीय जनगणना कराकर समतामूलक सरकार की स्थापना होगी, डॉ राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों का हिंदुस्तान होगा।इस प्रेसवार्ता के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे व सपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *