Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

पूर्व विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल

1 min read
पूर्व विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल
Spread the love

पूर्व विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल,फाजिलपुर के पास सड़क हादसे में घायल हुई महिला को अपनी कार से अस्पताल भेजकर बचाई जान

जनपद शहजानपुर में शुक्रवार को पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल हुए एक महिला को समय रहते अपनी कार से अस्पताल भेजा जिससे महिला की जान बच सकी।

दरअसल बुधवाना मदनापुर रोड पर फाजिलपुर गांव के पास बच्चे को बचाने के प्रयास में एक बाइक फिसल गई। जिससे उसपर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगो को एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच क्षेत्र भृमण पर निकले पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह उनकी नजर सड़क पर घायल पड़ी महिला पर गई।उन्होंने अपनी कार रोकी और समय गंवाए बगैर महिला को उपचार के लिए तुंरत अपनी कार से मदनापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा और महिला का बहेतर उपचार करने के निर्देश डाक्टरो को दिया। समय रहते उपचार मिलने से महिला की जान बच सकी। वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक ने बाइक से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस पूरे प्रकरण की क्षेत्र में चर्चा है लोग पूर्व विधायक की सरहाना कर रहे है।

ब्यूरो रिपोर्ट शहनूर खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *