Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

ढाबों पर कामर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करने वालों पर शीघ्र होगी कार्यवाही :पूर्ति निरीक्षक

1 min read
ढाबों पर कामर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करने वालों पर शीघ्र होगी कार्यवाही :पूर्ति निरीक्षक
Spread the love

रूदौली(अयोध्या)।रूदौली तहसील क्षेत्र के ढाबों पर प्रतिबंध के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। तहसील प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं।गैस के कामर्शियल कनेक्शन की आड़ में होटलों,ढाबों व चाय की दुकानों का चूल्हा घरेलू गैस से जल रहा है। इसके बावजूद कामर्शियल यूज के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।हर दूसरे या तीसरे दिन व्यावसायिक यूज के लिए गैस रिफिल कराने वालों गैस माफियाओं की पड़ताल तक नहीं होती है।रूदौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहियापुल से लेकर रानीमऊ चौराहा तक व क्षेत्र के रूदौली नगर सहित भेलसर चैराहा के प्रतिष्ठित होटलों सहित क्षेत्र के दर्जनों होटलों व ढाबों पर बिना किसी रोकटोक के घरेलू गैस का खुलेआम दुरुपयोग होने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापारिक उपयोग कानूनन जुर्म है।इसे रोकने के लिए प्रशासन द्दारा छापेमारी की कार्यवाही तक नहीं की जाती है।जब इस सम्बंध में पूर्ति निरीक्षक रूदौली संजय कुमार चैधरी से बात की गई की क्षेत्र के होटलों ढाबों पर कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग धड़ल्ले से बेखौफ होकर किया जा रहा है जो गौर कानूनी है इस पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि मैने अभी कुछ दिन पहले ही रुदौली ज्वाइन किया है मुझे ऐसी जानकारी नहीं थी अब मुझे इसकी जानकारी हुई शीघ्र क्षेत्र के ढाबों होटलों आदि जगहों पर छापा मारकर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *