Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सरिया समेत ट्रक लूट कांड में पुलिस को मिली सफलता

1 min read
सरिया समेत ट्रक लूट कांड में पुलिस को मिली सफलता
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों प्रतापगढ़ में लूटी गई ट्रक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रक के साथ 14 टन सरिया, बुलेरो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।क्षेत्राधिकारी बीकापुर प्रमोद यादव के मुताबिक लूटी गयी ट्रक व सारिया के साथ घटना मे प्रयुक्त बुलेरो व लाइसेसी शस्त्र मय दो जिन्दा कारतूस के साथ तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बीकापुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। बुधवार को सूचना मिली कि ट्रक लूटने वाले एक स्थान पर है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो आरोपितों को मय सामान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ पट्टी में लूटी गई ट्रक जेएच 02 एएच 2536, सरिया लगभग 16 टन व घटना में इस्तेमाल की गई बुलेरो यूपी 42 जेड 2576 व 12 बोर की दो पम्प एक्शन गन बरामद की गई है।इसके अलावा 1830 रुपये भी आरोपियों के पास से मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमलेश यादव निवासी मंगारी खजुरहट, प्रमोद यादव निवासी गोवर्धन तारा कोछा बाजार और रामसुमिरन वर्मा पुत्र साहबदीन वर्मा निवासी पुरखेपुर थाना पूराकलन्दर शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *