Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं 20 महिलाएं

1 min read
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं 20 महिलाएं
Spread the love

अयोध्या-भाजपा महिला मोर्चा की रेनू राय के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गयीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा की महिला नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। आज कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पूर्व सांसद निर्मल खत्री की उपस्थित में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का झंडा देकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। पूर्व सासंद निर्मल खत्री ने बताया कि आज भाजपा की गलत नीतियों से आहत होकर दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर बहुत से महिलाएं और बेटियां कांग्रेस में शामिल हो रही है । भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई रेनू राय ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सहित दूसर राजनीतिक दलों की नकल करते हुए संगठन में महिलाओं को नाम मात्र का प्रतिनिधित्व दिया है। दिखावे के लिए महिला मोरचा का गठन किया है। पार्टी में उनकी कोई हैसियत नहीं है। कांग्रेस के तर्ज पर संगठन के हर स्तर पर महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व देने की दुहाई भी देती हैं लेकिन भाजपा का कोई नेता महिलाओं को घर की चहारदिवारी से बाहर आने के पक्षधर नहीं हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह “कमल”,पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह,रामनरेश मौर्या,रामेंद्र त्रिपाठी,उग्रसेन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *