Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

आशीष कैलाश वैश्य व मनीष वैश्य पांच वर्षो से लगातार जायरीनों के लिए लगा रहे स्टाल

1 min read
आशीष कैलाश वैश्य व मनीष वैश्य पांच वर्षो से लगातार जायरीनों के लिए लगा रहे स्टाल
Spread the love

अयोध्या। नगर में लगभग पांच वर्षों से लगातार बारह रबीउल अव्वल के मौके पर रूदौली नगर के कजियाना वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य द्दारा छोले व चावल का स्टाल लगाकर जश्ने ईदमिलादुन्नबी में दुर दराज से आने वाले जायरीनों व नगर वासियों के लिए छोले चावल का वितरण किया गया।वहीं मनीष वैश्य उपाध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल व सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी जश्ने ईदमिलादुन्नबी के प्रोग्राम में आए हुए सभी जायरीनों को छोले व चावल का वितरण किया । उनका कहना है कि ऐसे कार्य करने से सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारा का संदेश की जागृति होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुद्धराम लोधी सभासद , राम नरेश कौशल, मुकेश कौशल उपाध्यक्ष भाजयुमो नगर ,अमन वैश्य मंत्री भाजयुमो,अरुण,असद किशन जी, टिंकू ,रमन,आशीर्वाद गुप्ता,नारायण,चंद्र शेखर,पप्पू व आदि मौजूद रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *