Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

ऋषिकेश उत्तराखंड से आए अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में 11 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा

1 min read
ऋषिकेश उत्तराखंड से आए अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में 11 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा
Spread the love

अयोध्या-ऋषिकेश उत्तराखंड से आए अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या 11 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा।समाजसेवी एडवोकेट श्वेताराज सिंह के आवास पर उन्होंने इसकी जानकारी दी।अरुण गिरी जी महाराज ने कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए आये है। यहां भगवान को 11 हजार पौधे अर्पित करेंगे।उन्होने कहा कि अयोध्या में आओ पेड़ लगाये, यज्ञ ही जीवन है के तहत पौधरोपण किया जायेगा। अयोध्या आने से पहले मध्य प्रदेश में पौधरोपण किया गया था। सभी को अपने जीवन मे दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। तभी आपका जीवन सार्थक होगा।अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि पूरे विश्व में लोगों में है खुशी।उत्तराखंड को तो अति खुशी इसलिए है कि साधु-संत पूरे भारतवर्ष मे विराजमान है।भव्य मंदिर निर्माण हों रहा।जैसे लग रहा था 2024 में सतयुग, त्रेता और द्वापरयुग सभी यहां उपस्थित रहेगा। इतना सुंदर लग रहा था। मैं उसी की अनुभूति कर रहा था।वहीं काशी विश्वनाथ मामले में उन्होने कहा कि न्यायालय पर हमें विश्वास है यहां से न्याय होगा। उन्होने कहा कि जब सूर्य एक है। रात व दिन एक है। तो देश में एक कानून होना चाहिए। एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *