Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

राम नगरी अयोध्या में भी शान से लहराया तिरंगा

1 min read
राम नगरी अयोध्या में भी शान से लहराया तिरंगा
Spread the love

अयोध्या-राम नगरी अयोध्या जनपद में भी शान से तिरंगा लहराया गया। अयोध्या पहुँचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में तिरंगा फहराया।इस दौरान वृक्षारोपण भी किया।तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज नए भारत को पूरी दुनिया में लोहा माना जा रहा है, हिंदुस्तान के विकास को और हिंदुस्तान के विकसित को लोग लोहा मान रहे हैं आज मैं जन संचय कर रहा हूं, जल संचय कर रहा हूं, आज अमृत सरोवर बना रहा हूं, तालाब बना रहा हूं, खेत पर मेड बना रहा हूं मेड पर वृक्ष लगा रहा हूं, करोड़ों वृक्ष से ऑक्सीजन मिलेगा, इससे पहले जिन्होंने देश को चलाया, देश को तहस-नहस कर दिया था, आज मिट्टी का परीक्षण हो रहा है मृदा परीक्षण हो रहा है, आज देखा जा रहा है कि मिट्टी हमारी स्वस्थ है कि नहीं, हर प्रकार की चिंता कोई कर रहा है और पूज्य बाबा अंबेडकर राव के सपने को साकार कर रहा है तो वह मोदी जी हैं, पंचतीर्थ घोषित भी किया, झुग्गी झोपड़ी का इंसान आदिवासी गिरीवासी वन टांगिया मुसहर थारू जैसी जातियों को आर्थिक राजनीतिक सामाजिक सम्मान दिला रहा है तो मोदी जी और योगी जी दिला रहे हैं, देश का राष्ट्रपति भी दलित और आदिवासी समाज से बनता है, आज कश्मीर के अंदर मुस्लिम बेटियां डॉक्टर बन रही है पायलट बन रही है एसपी बन रही है डीएम बन रही है नहीं तो सेना पर पत्थर फेंकते थे, स्वामी विवेकानंद का जो सपना था मेरी मां उच्च स्थान पर बैठे और पूरी दुनिया को दिशा दे, आज वह समय आ गया है लंदन की धरती पर भी भारत माता की जय और वंदे मातरम बोला जा रहा है, विक्टोरिया महल में भी भारत माता की जय वंदे मातरम बोला जाता है, रूस और यूक्रेन युद्ध बंद करता है और हजारों बच्चे सुरक्षित हिंदुस्तान में आते हैं। डीएम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने भी अपने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *