Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने महिलाओं को सैकड़ो साड़ियां वितरण किया व छात्रा को साइकिल दिया।

1 min read
समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने महिलाओं को सैकड़ो साड़ियां वितरण किया व छात्रा को साइकिल दिया।
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या के पूरा बाजार ब्लॉक के ग्राम सभा सनेथू में अजीत सिंह के आवास पर समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव व महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो गरीब असहाय महिलाओं को संस्था की तरफ से सैकड़ो साड़ियां वितरण किया गया। व हाई स्कूल मे अच्छे लाने वाली छात्रा को साइकिल देकर पुरस्कृत किया और प्रोत्साहन बढ़ाने का कार्य किया। वही सनेथू गांव में हैंडपंप ना होने की वजह से गांव वासियों को जल लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने नल लगवाने का भी आश्वासन दिया और कहां की जल्द ही ग्राम सभा में नल भी लगवा दिया जाएगा। जिससे ग्राम वासी जल जल की समस्या से निजात मिलेगी। वही सनेथू गॉव के लोगो ने समाज सेवा संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग अयोध्या के पांचो विधानसभा व प्रदेश व अन्य प्रदेशों में भी सामाजिक कार्य करने का कार्य कर रहे हैं। और यह संस्था लगातार लोगों की सेवा में लगी हुई है। और गरीब असहाय लोगों की निरंतर सेवा करता रहेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव, राष्ट्र महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, संस्था के पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव, जिला प्रभारी जाबीर खान,जिला सचिव सुमई निषाद, अजीत सिंह, आदि संस्था के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *