Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

मया बाजार के गणेश बाबा चौराहे पर अंडर पास बनने की मांग

1 min read
मया बाजार के गणेश बाबा चौराहे पर अंडर पास बनने की मांग
Spread the love

अयोध्या-रामनगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को एक औऱ बड़ी सौगात मिली है।अब महज 50 रुपये में मठ मंदिरों का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।वही पांच गोल्फ कार्ट इलेक्ट्रिक वाहन की पहली खेप आज अयोध्या पहुंची।जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने फीता कर औऱ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने भी इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी की। यह गोल्फ कार्ट इलेक्ट्रिक वाहन रामपथ,भक्ति पथ,जन्मभूमि पथ और धर्मपथ पर प्रदूषण रहित दौड़ेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गोल्फ कार्ट इलेक्ट्रिक वाहन को संचालित किया गया है।जिसमें बाहर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को इसकी सुविधा मिलेगी।गोल्फ कार्ट वाहन का किराया भी बहुत कम रखा गया है। प्रति व्यक्ति ₹50 से अयोध्या का भ्रमण कर सकता है।बता दे कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में 40 इलेक्ट्रिक वाहन संचालित होंगे।इस शुभारंभ के मौके पर नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह पर्यटन निदेशक राजेंद्र यादव अयोध्या सीओ एसपी गौतम, आशु पंडित, हर्षित चतुर्वेदी मधु यादव आरपी महंत विनोद दास वासुदेव यादव सरयू होटल के प्रबंधक रविकांत जी सहित उपपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों आदि का गोल्फ कार्ट संचालक मैनेजर बीके सिंह ने बुके देकर स्वागत सम्मान किया।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *