Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से कर दी हत्या।

1 min read
जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से कर दी हत्या।
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या जिले के तारुन कोतवाली क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद के चलते 70 साल के बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना जैसे परिवारजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।बता दे कि वे शाम को घर से शौंच के लिए निकले थे। खेत में गाव के लोगों को लहूलुहान मिले। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लगभग 70 वर्ष के राम शंकर निषाद उर्फ बावली पुत्र नगेश्वर सोमवार की देर शाम 5:00 के आसपास घर से शौच के लिए निकले थे।जिन्हें शौच के लिए निकले एक ग्रामीण को खेत के पास लहूलुहान हालत में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि किसान पर धारदार हथियार और डंडे से हमलाकर उन्हें मृत जानकार छोड़ दिया गया था।वही जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें किसी तरह घर ले आए और बाइक से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए।जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए तत्काल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राम शंकर की मौत हो गई।इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस को ग्रामीणों ने दे दिया। मौके पर पहुंचे पर प्रभारी निरीक्षक तारुन अशोक कुमार यादव ने जांच कार्यवाही भी शुरू कर दी है।मामला जमीनी विवाद का बताया गया है।फिलहाल मौके पर गांव में पुलिस तैनात है।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *