Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

समाजसेवी इरफान अंसारी उर्फ नन्हे मियां ने किया विराट कुश्ती दंगल का आयोजन।

1 min read
समाजसेवी इरफान अंसारी उर्फ नन्हे मियां ने किया विराट कुश्ती दंगल का आयोजन।
Spread the love

अयोध्या।अयोध्या मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा के स्थान पर प्रमुख समाजसेवी इरफान अंसारी उर्फ नन्हे मियां के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल में छोटे व बड़े सभी पहलवानों ने भाग लिया। और कुश्ती लड़कर जनता को आनंदित किया। वही अभीरामदास वार्ड संख्या एक से पार्षद व समाज सेवी सुल्तान अंसारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे पिता इरफान अंसारी उर्फ नन्हे मियां ने विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया है। जिसमें प्रदेश व जनपद के पहलवानों ने इस कुश्ती दंगल में भाग लिया है। और कुश्ती लड़ रहे हैं। जो इस कुश्ती में विजेता होगा उनको पुरस्कृत किया जाएगा। कुश्ती लड़कर प्रथम स्थान पाएगा उसको 3 से 4 लाख का इनाम दिया जाएगा।इस कुश्ती खेल का मेंन उद्देश्य कुश्ती जैसे खेल को बढ़ावा देना है। क्योंकि ये कुश्ती काफी सालों पहले होती थी। लेकिन किन्हीं कारण से कई वर्ष से बंद हो गई थी। जो फिर से बाटी वाले बाबा के स्थान पर पुनः पिछले वर्ष से शुरुआत की गई है। जिस तरह से सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है।हम लोगों का भी मेंन उद्देश्य यही है की कुश्ती जैसे खेल को बढ़ावा दिया जाए। हमारे नवयुवक कुश्ती जैसे खेल से जुड़े और नशा मुक्त भारत हो जब लोग कुश्ती लड़ेंगे तो नशे से दूर रहेंगे हम लोगों का में उद्देश्य यही है की नई पीढ़ी कुश्ती लड़े और नशे से दूर रहे। ताकि जो हमारे जनपद के छोटे बड़े जो पहलवान है उनको कुश्ती लड़ने का अवसर मिले और उनका मनोबल बड़े और वह कुश्ती लड़़े जीत करके हमारे देश व प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करें। इस कुश्ती में कौस्तुक अचारी, ओमवीर पहलवान, पवन सिंह इमरान अंसारी सुल्तान अंसारी, बृजमोहन दास, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *