Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

पी०डब्लू डी०नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ अयोध्या की कार्यकारिणी हुआ गठित।

1 min read
पी०डब्लू डी०नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ अयोध्या की कार्यकारिणी हुआ गठित।
Spread the love

अयोध्या।पी०डब्लू डी०नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश अयोध्या क्षेत्र व जनपद अयोध्या की कार्यकारिणी गठित हुई।जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कश्यप,क्षेत्रीय मंत्री अवधेश प्रताप यादव को चुना गया व जनपद अध्यक्ष जगदीश कश्यप व जनपद मंत्री अवधेश प्रताप यादव की दोबारा जनपद का दायित्व संभालने का अवसर मिला।इस दौरान सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष औऱ प्रांतीय महामंत्री का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि हम सभी को एक बार मौका फिर से दिया गया हम अपने दायित्व का पूर्णयता रूप से निर्वाहन करेंगे। और अपने संगठन को चलाने के लिए उनके निर्देश पर हमेशा ख़रा उतरने का काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी के साथ मिल करके इस संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।इस मौके पर संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, क्षेत्रीय उप मंत्री ओम प्रकाश यादव, संयुक्त मंत्री मंसाराम, संयुक्त मंत्री रामराज मौर्य, संयुक्त मंत्री अजय कुमार, संयुक्त मंत्री अमित कुमार वर्मा,संगठन मंत्री अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार संगठन मंत्री, कार्यालय सचिव देवी सहाय पाण्डेय,कोषाध्यक्ष अनुज कुमार, ऑडिटर प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री रामपाल, शिव मूरत प्रचार मंत्री प्रचार मंत्री एवं निर्वाचित घोषित हुए सभी पदाधिकारी को मिठाई माला पहनकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *