Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

जलभराव की समस्या से नही मिली निजात तो करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

1 min read
जलभराव की समस्या से नही मिली निजात तो करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
Spread the love

मामला बछड़ा सुल्तानपुर मोहल्ला के काली मंदिर के आस-पास का

अयोध्या। अयोध्या महानगर का बछड़ा सुल्तानपुर मोहल्ला के काली मंदिर के आस-पास इलाका अयोध्या के विकास से कहीं न कहीं अछूता रह गया है। यहां के निवासी जलभराव व सप्लाई का पानी न आने की समस्या से जूझ रहे है। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों ने समस्याओं का समाधान चुनाव से पहले नहीं किया गया तो चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। वही स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से यहां सप्लाई का पानी नही आ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नही है। नालियां टूटी हुई है। जिस कारण नाली का पानी घरों में घुस रही है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सड़कों पर पानी भरा रहता है। जिससे आवागमन में बहुत परेशानियों का समाना करना पड़ता है। समस्याओं का निदान न होनें पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की बात कही है।वही पार्षद सर्वजीत यादव की औऱ से इसके लिए जुलाई 2023 में नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसपर संबंधित अधिकारी को कारवाई के लिए निर्देशित किया था। लेकिन इस अभी तक कोई कारवाई नही हो सकी है। इस दौरान रेनू, सितारा , सरोज, राधेश्याम, सागर चौहान सहित अन्य स्थानीय निवासीयों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *