Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मंडलीय मेला का हुआ आयोजन

1 min read
पण्डित दीन दयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मंडलीय मेला का हुआ आयोजन
Spread the love

अयोध्या।अयोध्या जिले के रूदौली तहसील के ग्राम मांजनपुर विकासखंड मवई क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मंडलीय स्तरीय शिविर एवं मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह औऱ विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामचंद्र यादव शामिल हुए। इस दौरान आए हुए अतिथियों का डॉ अरविंद कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड 2 अयोध्या मंडल एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। इस शिविर एवं मेला में विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार लोगों तक पहुंचने का काम किया गया। इस योजना के तहत जो भी पशु पालन विभाग के द्वारा लाभदायिक योजनाएं चल रही है.. उसको लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा।मेलें में करीब 12 स्टाल लगाए गए थे.. जिसमें पशुपालन, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, जालौन समूह,डेरी विभाग और विभिन्न कंपनियों के स्टाल लगाए गए थे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पशु पालन विभाग अयोध्या के संयोजक से किया गया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन में डॉक्टर आशीष सिंह,पशु चिकित्सा अधिकारी मवई, पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों, वेटरनरी फार्मासिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *