Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

नगर निगम अयोध्या की 600.12 लाख की पंडित दीनदयाल योजना के तहत 32 पार्को का लोकार्पण

1 min read
नगर निगम अयोध्या की 600.12 लाख की पंडित दीनदयाल योजना के तहत 32 पार्को का लोकार्पण
Spread the love

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम अयोध्या की 600.12 लाख की पंडित दीनदयाल योजना के तहत 32 पार्को का लोकार्पण किया।अयोध्या शहर के अमानीगंज कॉलोनी फेस 1 मे अवधपुरी पार्क मे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रहे लोकसभा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि नगर निगम अयोध्या के द्वारा अयोध्या में जितने भी पार्क हैं? उन सभी का सौंदर्य करण का काम चल रहा है। आज अमानीगंज कॉलोनी फेस 1 अवधपुरी पार्क में 32 पार्कों का लोकार्पण किया गया।इन पार्कों में एक श्रीवास्तव पार्क भी बनाया जाएगा। और कुछ नए पार्को व उद्यानों का निर्माण कराया जाएगा। जिसका स्थान ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं जो बाहर से आ रहे हैं। उनको अयोध्या सुंदर दिखे। देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है उसके अनुरूप अयोध्या को एक सुंदरतम नगरी बनाने का है।वही महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत 32 पार्को का लोकार्पण अयोध्या की महानगर जनता को दिया गया। जिसमें लाइटिंग,टॉयलेट की सुविधा इन सभी सारी सुविधाओं को देखते हुए लोकार्पण का कार्यक्रम किया गया।इस मौके पर नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, निर्माण विभाग जेई विनोद पटेल,अवधपुरी पार्षद सौरभ सिंह, पार्षद सुल्तान अंसारी, सुनील यादव,रिशु पांडे एवं नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *