Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

विधुत विभाग के जेई का लम्बी बीमारी के चलते निधन क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read
विधुत विभाग के जेई का लम्बी बीमारी के चलते निधन क्षेत्र में शोक की लहर
Spread the love

काफी संख्या में चाहने वालो ने गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्दे खाक़

रूदौली/अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के पटरंगा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई हाजी जुरार अहमद का लम्बी बीमारी के चलते सोमवार की देर शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से विधुत विभाग सहित रुदौली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जेई हाजी जुरार अहमद खान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उनका स्वास्थ्य दिन ब दिन गिरता ही जा रहा था। परिजन उन्हें अच्छे इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ले गए। जहा पर उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन वहा पर भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हुआ। आखिरकार सोमवार की देर शाम अपोलो अस्पताल में ही इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही परिजनों द्वारा उनके घर पर मृत्यु की सूचना दी गई घर पर कोहराम मच गया। परिजन जोर जोर से रोने चिल्लाने लगे। परिजनों का रोरोकर बुराहाल हैं। वही परिजनों ने इसकी सूचना उनके विभाग को दी। पटरंगा विद्युत उपकेन्द्र पर कार्यरत सभी कर्मचारियों ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए। उनके घर पहुचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सभी ने एक साथ कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी लोग आपके परिवार के साथ है। मृतक जेई हाजी जुरार अहमद रुदौली क्षेत्र में अपने अलग व्यवहार व हंसमुख मिजाज के लिए जाने जाते थे। जिनकी रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रमें मजबूत पकड़ थी वह काफी मिलनसार इंसान थे। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।उनकी मौत से इलाके में गम का माहौल छा गया। बहुत ही गमगीन माहौल में उनकी मिट्टी उनके पैतृक निवास स्थान पूरे नज्जू खां पुरवा महमूदमऊ में दोपहर दो बजे दी गई। उनकी मिट्टी में विधुत विभाग के अवर अभियंता पटरंगा रजनीश कुमार वर्मा, टीजी टू इरसाद अली, शशि प्रकाश तुवारी, अमर कुमार, चरण सिंह,जमील अहमद, जय सिंह, सुमित सिंह, भीम कुमार वर्मा, राम बिलास, मकसूद अहमद, अमर सिंह, उपदेश, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, सुरजीत, मुकेश कुमार टीजी टू,आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, सलमान मियां, एलआईसी अधिकारी साजिद हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शहीम अहमद भेलसर ,असलम कोटेदार, सिराज अहमद, चांद बाबू, सलीमउद्दीन उर्फ शब्बन,मोहम्मद आसिफ , पूर्व प्रधान मुबारक, इब्बन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *