Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

विकासशील इंसान पार्टी का समर्थन पाकर इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को मान रहे हैं मजबूत।

1 min read
विकासशील इंसान पार्टी का समर्थन पाकर इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को मान रहे हैं मजबूत।
Spread the love

अयोध्या- जैसे जैसे चुनाव में तेजी आ रही दल बदलने और समर्थन देने का भी दौर तेजी के साथ चल रहा है। इसी क्रम में वीआईपी पार्टी जो की निषाद समाज के हक और हुकूक के लिए राजनीति कर रही है, शनिवार को अयोध्या जिलाध्यक्ष जसपाल निषाद की अगुवाई में सभी कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद को अपना समर्थन दिया है। शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद और सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में इसका औपचारिक ऐलान किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, अपने मताधिकार को बचाने का चुनाव है इस लिए आज विकासशील इंसान पार्टी का उन्हें समर्थन मिला है जिसके लिए वे पार्टी का और पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि चुनाव और चुनाव के बाद भी विकासशील इंसान पार्टी के लोगों का समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हमेशा सम्मन करेंगे और उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहेंगे। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी एक भारतीय राजनीतिक पार्टी है, जिसे औपचारिक रूप से 4 नवंबर, 2018 को बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी द्वारा लॉन्च किया गया था, जिन्होंने 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया था। उन्होंने 2019 में तीन लोकसभा क्षेत्रों मधुबनी, मुजफ्फरपुर और खगड़िया से चुनाव लड़े, लेकिन कोई भी सीट जीतने में असफल रहे। पार्टी के समर्थन आधार में मुख्य रूप से निषाद, नोनिया, बिंद, बेलदार समुदाय के लोग शामिल है, जिसमें मछुआरों और नाविकों की 20 tc ex उपजातियां शामिल हैं। फिलहाल विकासशील इंसान पार्टी के समर्थन मिलने के बाद इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद खुद को मजबूत मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *