Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

दर्सगाह -ए -इस्लामी इंटर कॉलेज में छात्रों के लिये आयोजित किया गया करिअर गाइडेन्स एवं मार्गदर्शन सम्मेलन. किया गया छात्र-छात्राओं को सम्मानित

1 min read
दर्सगाह -ए -इस्लामी इंटर कॉलेज में छात्रों के लिये आयोजित किया गया करिअर गाइडेन्स एवं मार्गदर्शन सम्मेलन. किया गया छात्र-छात्राओं को सम्मानित
Spread the love

अयोध्या के मुग़लपुरा स्थित दर्सगाह-ए-इस्लामी इण्टर कालेज मे करिअर गाइडेन्स एवं मार्गदर्शन सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन के दौरान हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा मे अच्छे अंक लाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्रों को नगद राशि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में शाहीन इस्लाम साहिबा व सैय्यद शुऐब शामिल हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं का हौसला अफ़ज़ाई किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके बाद बच्चों के गार्जियन का भी प्रोग्राम हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रओं के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और मुख्य अतिथि व अभिभावकों को बीच छात्रों की शिक्षा-दीक्षा से मुताल्लिक विभिन्न विन्दुओं पर बात हुई।बता दे कि शाहीन इस्लाम साहिबा सऊदी अरब व दुबई जैसी कंट्री मे 20 साल तक बच्चो की शिक्षा दिया और प्रधानचार्या के तौर पर गलफ देशो मे अपनी सेवा दिया।अभी लखनऊ मे कर्रिएर इंस्टिट्यूट में प्रोफेशनल ट्रेनर के रूप में शिक्षा में सेवा दे रही।इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षक परिवार, प्रधानाधार्य इरफान अहमद सिद्दीकी एवं दर्शगाह-ए-इस्लामी इण्टर कालेज संचालित करने वाली सोसाईटी के प्रबंधक अशील अहमद मोहम्मद राशिद व अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *