Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

एम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

1 min read
एम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
Spread the love

अयोध्या की रामनगर कॉलोनी स्थित पूज्य संत कंवर राम सिंधी धर्मशाला में एम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सुबह 10 से प्रारंभ हुआ और शाम 4 बजे तक चला।इस निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया।इस शिविर मे निशुल्क खून की जांच की गई जिसमे शुगर, बीपी थायराइड और खून की सभी जांचे व ई सी जी किया गया। निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में कई डाक्टर मौजूद रहे।जिन्होंने मरीजों की जांचे देखकर परामर्श व दवा दिया गया। वही डॉक्टर सौरभ ने बताया यह स्वास्थ्य शिविर एम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से लगाया गया है। इस मेडिकल कैंप का मेंन उद्देश्य गरीब असहाय लोगों की सेवा करना है। जो लोग पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। उन लोगो की निशुल्क जांचे करवा कर निशुल्क इलाज व दवा दिया गया। एम्स डायनेस्टिक सेंटर की तरफ से इस निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में जांच निशुल्क की गयी। एम्स डायनेस्टिक सेंटर के प्रबंधक प्रियांशु जायसवाल व अभयूदय सिंह ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में हमारे डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से खून की सभी जांच और ई सी जी निशुल्क की गई है।इस कैंप में लगभग 200 लोगों ने अपने जांच करवा कर डॉक्टर सौरभ जायसवाल से परामर्श कर दवा लिया। वही डायग्नोस्टिक डॉक्टर सोनल ने बताया कि सभी मरीज इस भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी का प्रयोग करें पानी वाले फल का ज्यादा इस्तेमाल करें और गर्मी में ज्यादा तेल मसाले का सामान ना खाएं नियमित व्यायाम करें खान-पान पर ध्यान दें और स्वस्थ रहेंने की सलाह दिया।इस चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में एम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टॉफ व और पूज्य संत कंवर राम सिंधी धर्मशाला के जिम्मेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *