Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में तीन अभियुक्तों को किय गिरफ्तार

1 min read
पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में तीन अभियुक्तों को किय गिरफ्तार
Spread the love

दो अवैध तमंचा तीन जिन्दा कारतूस एक अवैध बंदूक व खोखा कारतूस किया बरामद

रूदौली/अयोध्या। रुदौली पुलिस ने हत्या के प्रयास में कैथी मांझा बालू घाट के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध तमंचा,एक मिस फायर कारतूस,तीन जिन्दा कारतूस,दो खोखा कारतूस एक अवैध बंदूक और एक खोखा कारतूस बारा बोर बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी तभी रुदौली कोतवाली में दर्ज मुकदमा धारा 147/148/323/504/506 एवं 307 से संबंधित तथा हत्या के प्रयास में तीन अभियुक्तों रामसागर पुत्र भगवानदास यादव, रामशंकर पुत्र रामदेव यादव व राधेश्याम पुत्र मधुबन यादव निवासीगण कैथी मांझा कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया।गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचा एक मिस फायर कारतूस तीन जिन्दा कारतूस,दो खोखा कारतूस, एक अवैध बंदूक,एक खोखा कारतूस बारा बोर बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कि जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शुजागंज चौकी प्रभारी शंकरलाल यादव,उपनिरीक्षक शेखर नाथ सिंह,कां, अनुज कुमार,अभिषेक कुमार,धर्मवीर,दुर्गेश यादव की टीम तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।( मो0 आलम )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *