Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सपा के पूर्व मंत्री के वाहन से एक व्यक्ति की मौत

1 min read
सपा के पूर्व मंत्री के वाहन से एक व्यक्ति की मौत
Spread the love

अयोध्या-2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आयोजित एक कार्यक्रम शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के वाहन से एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेने के साथ पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर लोगो मे नाराजगी है।बता दें मामला कोतवाली नगर के चौकी अलीगढ़ क्षेत्र में आने वाले गुलाब बाड़ी उद्यान विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात शंकरलाल चौरसिया को पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद की कार ने कुचला दिया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल माली शंकरलाल आयु लगभग 59 वर्ष निवासी खुर्दाबाद कोतवाली नगर की शाम लगभग 4:15 बजे पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के चालक द्वारा कार बैक करते वक्त कुचल दिया शंकरलाल को 108 द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ विपिन वर्मा द्वारा मृतक घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।वहीं कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि परिसर में वाहन लाने की अनुमति नही लेकिन जबरन वाहन को अंदर लाने के बाद कर्मचारी को कुचल दिया जिसकी मौत हो गई है। और इस घटना को लेकर एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि गुलाब बाड़ी पर एक घटना हुई है। इसी जांच कराई जा रही है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कराया जाएगा। और कहा कि मृतक के शव कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *