Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

आधार कार्ड बने हो गया दस साल तो करा लें अपडेट

1 min read
आधार कार्ड बने हो गया दस साल तो करा लें अपडेट
Spread the love

अयोध्या। अगर आप के आधार कार्ड बने 10 साल या फिर उससे अधिक हो चुका है तो किसी आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर इसे अपडेट करा लें। अपडेट न होने की दशा में तमाम प्रकार की सुविधाओं से वंचित हो सकते है। यह जानकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी आधार केन्द्रों पर नवजात शिशुओ व छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आसान सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि जनपद में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा आधार अपडेट के लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है। केंद्रों में पता और मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाएगा।
उन्होंने बताया अपडेट के लिए पते और पहचान का प्रमाणपत्र लाना आवश्यक है। इसके लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अपना आधार ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। जनपद में आधार नामांकन और अपडेट के लिए लगभग 175 आधार नामांकन केंद्र हैं। 18096 आधार कार्डों अब तक अपडेट किए गए हैं।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *