Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 112 शिकायतों में 3 निस्तारित

1 min read
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 112 शिकायतों में 3 निस्तारित
Spread the love

रूदौली(अयोध्या)रुदौली तहसील दिवस में  शनिवार को अयोजिय सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या चन्द्र शेखर मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।भीषण ठंड की वजह से फरियादियों की संख्या सुबह काफी कम रही लेकिन धूप निकलते ही फरियादियों की भीड़ 12 बजे के बाद उमड़ पड़ी।इस दौरान 112 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम नेवती मे तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत ग्रामीणो ने की।रुदौली नगर के नामित सभासद अनिल कुमार मिश्रा ने शिकायत की कि दो वर्ष से नगर मे गरीब पात्रो को कंबल नही बांटा जा रहा है इस भीषण ठंड में गरीब जरूरत मन्द लोगो मे कम्बल बटवाने की मांग की।कुट्टी मजरे ललुआपुर निवासी संदीप गोस्वामी ने भूमि की पैमाइश व वरासत के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराई।कुट्टी मजरे ललुआपुर की ही सपना भारती ने पात्रगृहस्थी का राशनकार्ड बनाने के लिए फरियाद लगाई।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से सम्बंधित 50,पुलिस से सम्बंधित 8,विकास विभाग की 21,पूर्ति विभाग की 24,विधुत विभाग की 4 व अन्य 2 सहित 112 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस मौके पर विधायक राम चन्द्र यादव,उपजिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव ,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव,सीडीपीओ रुदौली सिद्धिधात्री पांडे,बीडीओ रुदौली व मवई,पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली,मवई पटरंगा,बाबा बाजार के थाना प्रभारी सम्पूर्ण समाधान दिवस मे नही मौजूद रहे।वही पुलिस विभाग के प्रतिनिधि के रूप से तीन एसआई मौजूद रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *