Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

देश के माने जाने हार्ट सर्जन डॉक्टर मोहम्मद मुबीन की निशुल्क ओपीडी सीताराम मेडिकल सेंटर में प्रारंभ

1 min read
देश के माने जाने हार्ट सर्जन डॉक्टर मोहम्मद मुबीन की निशुल्क ओपीडी सीताराम मेडिकल सेंटर में प्रारंभ
Spread the love

अयोध्या।अयोध्या में पहली बार देश के माने जाने हार्ट सर्जन डॉक्टर मोहम्मद मुबीन की निशुल्क ओपीडी नाका स्थित सीताराम मेडिकल सेंटर में आज से प्रारंभ हो गई है।ओपीडी से पहले सांसद लल्लू सिंह ने ह्रदय को कैसे सुरक्षित रखे व्याख्यान सत्र का उद्घाटन किया । वहीं आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने ओपीडी का उद्घाटन किया, ह्रदय को कैसे सुरक्षित रखे व्याख्यान में वेल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्डियक साइंस के चेयरमैन डॉक्टर मोहम्मद मुबीन सर ने कहा की शुगर और बीपी को कंट्रोल रखकर ह्रदय को सुरक्षित रखा जा सकता है, 45 वर्ष के बाद साल में एक बार ह्रदय की जांच जरूर करवानी चाहिए,ओवर वेट न हो इसके लिए खान पान का विशेष ध्यान रखे,साथ ही नियमित व्यायाम करना चाहिए..अयोध्या में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ओपीडी सीताराम मेडिकल सेंटर में करेंगे,डॉक्टर मोहम्मद मुबीन सर की next ओपीडी दिनांक 06 अक्तूबर को दोपहर 11 से 3 बजे तक ह्रदय के मरीज की होगी। उसके बाद नवंबर माह से दूसरे शनिवार को ओपीडी होगी,वेल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल की तरफ से शहर के 6 शख्सियत को सम्मानित वेल्सन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2023 से सम्मानित किया जिसमे यूपी टैक्स बार संगठन एक्ट एंड रूल कमेटी के चेयर मैन आनंद कुमार सिंघल , हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट पर काम करने वाले चंदशेखर वर्मा , लावारिश डॉग की सेवा करने वाले जयराम मोटवानी , पत्रकारिता जगत वी एन दास , प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया,डॉक्टर मोहम्मद मुबीन की ओपीडी के दौरान उनकी प्रतिनिधि शिल्पी गुप्ता, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी , सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आज ओपीडी में डॉक्टर मोहम्मद मुबीन ने 84 मरीजों को देखा।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *