Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से चार पोल के तार टूटे, कई गांवों की बिजली आपूर्ति हुई ठप

1 min read
अज्ञात वाहन की टक्कर से चार पोल के तार टूटे, कई गांवों की बिजली आपूर्ति हुई ठप
Spread the love

अयोध्या। क्षेत्र के सरेठी पंडित पुरवा के पास 33 केवीए दर्शन नगर से रसूलाबाद विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली लाइन के चार पोल के तार बुधवार भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टूट गए। जिसके कारण इलाके के करीब 125 मजरों की बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे से ठप हो गई।
आपूर्ति ठप होने से प्रभावित गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई समेत घरेलू कार्य आदि बाधित हो गए हैं। बताया जाता है कि विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडर नरायनपुर, कुम्हिया, रसूलाबाद से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। अभी तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।
कछौली के राजेंद्र यादव, प्रमोद मौर्य, उदय चन्द्र यादव, सराय चैमल के शोभाराम वर्मा, राकेश वर्मा, निज कुमार वर्मा, शान्तीपुर के राकेश सिंह, पिंटू सिंह ने बताया कि भोर में बिजली चली गई तब से अभी तक नहीं आई है।
इस बाबत विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दर्शन नगर से रसूलाबाद उप केंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन के चार पोल के भोर में अज्ञात वाहन ने तार तोड़ दिया। जिसको ठीक कराया जा रहा है। ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उप केन्द्र की पूरी टीम लाइन जोड़ने के लिए लगी हुई है।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *