Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया शुभारंभ।

1 min read
15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया शुभारंभ।
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या के जीआईसी के मैदान में 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम नीतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।वही खादी ग्रामोद्योग परिक्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी राकेश दुबे ने कहा कि हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग के द्वारा जो छोटे-छोटे उद्यमी है। जिनको प्रोत्साहन करने के लिए सरकार द्वारा यह प्रदर्शनियां विभिन्न जिलों में लगाई जाती है। अयोध्या मंडल में 15 दिवसीय प्रदर्शनी जीआईसी ग्राउंड में लगाई गई है।उन्होंने कहा इस खादी ग्रामोद्योग से जुड़े कुटीर उद्योगों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गईं। जिसमे उत्तर प्रदेश, राजस्थान मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के खादी ग्रामोद्योग ने प्रदर्शनी लगाई है. इस प्रदर्शनी से कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा।औऱ लोगों को रोजगार मिलेगा।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *