Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

विवादित ढांचा ढहाने वाले कारसेवको का एक जत्था राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा

1 min read
विवादित ढांचा ढहाने वाले कारसेवको का एक जत्था राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा
Spread the love

अयोध्या-विवादित ढांचा ढहाने वाले कारसेवको का एक जत्था राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा।दर्शन करने से पहले 6 दिसंबर 1992 में कारसेवा करने वाले शिवसेना नेता व बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे ने अपने आवास जमुनिया बाग पर वैदिक आचार्यों ने हवन पूजन कराने के बाद गाजेबाजे के साथ धूमधाम के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए पहुचा।सभी ने राम मंदिर पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया।जिसमे जम्मू कश्मीर से रामलला का दर्शन करने एकम सनातन भारत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर शर्मा भी शामिल हुए.. उन्होंने कहा राम मंदिर के लिए कितने कारसेवको ने अपना बलिदान दिया उनके बलिदान से ही आज राम मंदिर बना गया।वही बाबरी विध्वंस के आरोपी रहे संतोष दूबे के मंदिर दर्शन करने के बाद भाहुक हो कर रो पड़े. उन्होंने कहा 40 वर्ष की साधना दर्शन करके सफल हुई। राममंदिर निर्माण के लिए लाखों कारसेवक बलिदान हो गए। उनकी आत्माएं निश्चित रुप से प्रसन्न होगी। राममंदिर की साधना अब पूरी हो गयी है। अगल संकल्प कृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ का है। इसके लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *