Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरु हो जाएगा मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

1 min read
मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरु हो जाएगा मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण
Spread the love

अयोध्या। मार्च के पहले सप्ताह में मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरु करने की तैयारी सेतु निगम ने की है। वर्तमान में यहां यूटीलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची तैयार कर की जा रही है। इससे पहले अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरु होगी। दो से तीन दिन प्रशासनिक टीम के साथ सेतुनिगम इसे शुरु करा देगा।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक रोहित अग्रवाल ने बताया कि मोदहा ओवरब्रिज मे यूटीलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची अंतिम रुप में है। इनकी दरों के निर्धारण का कार्य चल रहा है। रेलवे के कुछ आवास, स्टोर व केबिन के हटाने का कार्य चल रहा है। रेलवे से इसकी परमीशन मिल गयी है। बहुत से ऐसे लोग है जो रेलवे की बाउंडरी से सहारा लेकर अपनी दुकान रखे हुए है। इस बाउंडरी को तोड़ते ही यह बीच में आ जाएंगे। इन्हें एक दो दिन खाली करने के लिए कहा गया है। खाली न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। यहां पर ज्यादातर अतिक्रमण है। कुछ नगर निगम के स्ट्रीट वेंडर भी है। वह भी मुआवजा चाहते है।

मोहम्माद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *