Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में एक धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर से चलकर अयोध्या पहुंची

1 min read
सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में एक धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर से चलकर अयोध्या पहुंची
Spread the love

अयोध्या।सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में विगत 11 फरवरी से एक धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर से चलकर अयोध्या पहुंची।जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सनातन रक्षक सेना के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रक्का वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने दी है। उन्होने कहा कि प्रभु श्री राम की झांकी एवं 1008 किलोग्राम की आर्गेनिक धूपबत्ती के साथ इस यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर भगवान श्रीराम की चरणों में श्रद्धालवत होते हुए भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने स्वाना किया। यह धार्मिक यात्रा नागपुर से चलकर जबलपुर, सिवनी, सतना, मैहर, वित्रकूट, प्रयागराज, भदोई, राजा के तलाब, काशी, जौनपुर सुल्तानपुर होते हुए आज अयोध्या धाम में पहुंची। इस धार्मिक यात्रा का देश के सनातनियों द्वारा लगभग 46 जगहों पर स्वागत सम्मान किया गया। 1008 किलो० की धूपबत्ती व धार्मिक यात्रा का नेतृत्व सनातन रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा सौ० अनुरुमा सिंठ एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यकारिणी कर रही हैं।वही कल 15 फरवरी को के०टी० पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे श्री राम के चरणों में रामचरितमानस पाठ का कार्यक्रम रखा गया है।16 फरवरी को 1000 सनातनी महिलाओं द्वारा सुबह 9 बजे अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। देश के लगभग 10 सज्यों के प्रतिनिधि एवं सनातनियों का आना सुनिधित है।बता दे कि देश कई मठ, मंदिर के साधु संत एंव महात्माओं का आगमन 15 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक अयोध्या धाम में के०टी०पब्लिक स्कूल में रहेगा। साथ ही साथ श्री सिंह ने यह भी बताया कि देश के कई पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों का भागीदारी होगी भी इस धार्मिक कर्मकांड व धार्मिक अनुष्ठान में रहेगी। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रवक्ता ने देश के सभी सनातनियों से अपील किया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में के०टी० पब्लिक स्कूल में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *