Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओं से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

1 min read
शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओं से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित
Spread the love

अयोध्या।भाजपा ने शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत रुदौली में विधानसभा स्तरीय स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओं से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया।इस समारोह का आयोजन अयोध्या जिले के रुदौली डाक बंगला परिसर में किया गया।जिसमें विधायक रामचन्दर यादव ने पांच महिलाओं को किट प्रदान की गईं।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की तीन महिलाओ को चाभी दी गईं। परियोजना अधिकारी डूडा यमिनी रंजन ने बताया कि डूडा के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को सम्मान किट दी गई। जिसमें शाल, डायरी व प्रशस्ति पत्र शामिल है। तीन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी भी दी गई। इस कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह,जिला अध्यक्ष संजीव सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल। इस मौके पर गरिमा सरोज शहर मिशन प्रबंधक, सतीश कुमार सीओ, संजीत गुप्ता, मिथलेश, अमित मिश्रा, हिमांशु वर्मा, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *