Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

पूरे प्रदेश में एक बदलाव की लहर – प्रदेश प्रभारी कांग्रेस

1 min read
पूरे प्रदेश में एक बदलाव की लहर – प्रदेश प्रभारी कांग्रेस
Spread the love

अयोध्या। इंडिया गठबंधन की बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित हुई। बैठक को मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक का संचालन वेद सिंह ने किया।
बैठक में उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी ,महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, पूरे देश में खत्म हो रहे सौहार्द, जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सत्ताधारी दल संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के प्रमुख नेताओं को जेल में डालने या परेशान करने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि फैजाबाद 64 वां लोकसभा क्षेत्र है जहां पर समन्वय बैठक की जा रही है,। पूरे प्रदेश में एक बदलाव की लहर है। यह चुनाव जनता लड़ रही है। यह चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है। चुनाव इस देश के लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है, लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। गठबंधन इसमें अपनी भूमिका निभाते हुए इन सभी जो बदलावों के मूड को एक नेतृत्व दे रहा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नई राजनीति की सोच, एक जागरूकता आई है । पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज भाजपा के नफरत के खिलाफ इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा फैजाबाद लोकसभा का प्रत्येक कांग्रेसी तन मन धन से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीतने के लिए जुटा हुआ है। बैठक को सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव , महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रताप सिंह,रामसागर रावत ,कविंद्र साहनी ,सविता यादव, रेनू राय, कमलासन पांडे ,राम अचल यादव, शीतला पाठक, मीसम आदि ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस तथा सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *