Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

शहीदों के सरताज पांचवे गुरु अर्जन देव जी महाराज शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया.

1 min read
शहीदों के सरताज पांचवे गुरु अर्जन देव जी महाराज शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया.
Spread the love

अयोध्या। शहर के रामपथ रोड स्थित अमानीगंज गुरुद्वारा के द्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोगी समूह संघ व सेवादार के तत्वाधान में शहीदों के सरताज पांचवे गुरु अर्जन देव जी महाराज शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर आज छबील ठंडे शरबत का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी सेवादारों ने भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत का भरपूर वितरण किया।लोगों ने आयोजन मैं श्रद्धा के साथ हाथ बटाएं और कार्यक्रम को सफल बनाया गया..शुरुआत में गुरु अर्जन देव जी की याद में अरदास की गईं।इस दौरान अमानीगंज गुरुद्वारा के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज शहीदी दिवस आज धूमधाम से मनाया जा रहा है आज उसी के उपलक्ष में ठंडे शरबत का आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर प्रधान -जसवंत सिंह सेक्रेटरी- तजिंन्द्र सिंह पिंकी
सेवादार= हनी सिंह सिमर सिंह राजन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *